Assalamualaikum Meaning In Hindi

आज़ यहां पर आप एक बहुत ही ख़ास और मशहूर लफ्ज़ यानी कि Assalamualaikum Meaning In Hindi में जानेंगे जो बहुत ही आला है।

हमने यहां पर अस्सलामुअलैकुम लफ्ज़ का अर्थ के साथ साथ इसका एक्सप्लेनेशन भी बहुत ही साफ़ और आसान लफ्ज़ों में बताया है।

Assalamualaikum Meaning In Hindi

‘आप पर सलामती हो - Aap Par Salamati Ho’

अस्सलामुअलैकुम का शाब्दिक अर्थ ”आप पर सलामती हो” होता है।

अस्सलामुअलैकुम मीनिंग इन हिंदी

अस्सलामुअलैकुम का हिंदी मीनिंग आप पर सलामती हो होता है इसका यूज हम अक्सर किसी को मिलने पर उनकी इस्तकबाल, खुशआमदीद, अभिनंदन, स्वागत आदि के लिए करते हैं।

अस्सलामुअलैकुम का मतलब क्या है?

अस्सलामुअलैकुम लफ्ज़ का मतलब आप पर सलामती हो होता है यानी जब हम किसी से भी सलाम करते हैं तो यह दुआ देते हैं कि आप पर सलामती हो।

हमारा मज़हब मज़हब ए इस्लाम में किसी से भी मिलने पर गुफ्तगू से कब्ल सलाम करना यानी अस्सलामुअलैकुम कहना सुन्नत है।

हम जब किसी से मिलने पर उनसे सलाम करते हैं तो ना की उनके हक में फ़ायदा पहुंचती है बल्कि यह हमारे लिए भी फायदेमंद होती है।

इसके साथ साथ हम किसी से जुदा होते हुए भी सलाम करते हैं ताकि हमारी दुआ उनके साथ बनी रहे और वो सही सलामत रहें।

जब कोई अस्सलामुअलैकुम कहे तो क्या बोलना चाहिए?

जब आपसे कोई अस्सलामुअलैकुम कहे तो आपको जवाब में व अलैकुम अस्सलाम कहना चाहीए जिसका मतलब होता है कि आप पर भी सलामती हो।

अगर आप चाहें तो अस्सलामुअलैकुम का जवाब व अलैकुम अस्सलाम व रहमतुल्लाह व बरकातुहू दे सकते हैं जो बहुत ही बेहतर माना जाता है।

इसका मतलब यह होता है कि आप पर भी सलामती अल्लाह की दया और बरकत हो यह एक बेहतरीन स्टैंडर्ड का जवाब होगा।

अंतिम लफ्ज़

अब तक तो आप भी आसानी से इस ख़ास और मशहूर लफ्ज़ और दुआ यानी अस्सलामुअलैकुम का अर्थ पढ़ कर समझ गए होंगे।

हमने यहां पर तमाम जानकारी को काफ़ी रिसर्च करने के बाद बहुत ही साफ़ और आसान शब्दों में आसान तरीके से बताया जिसे आप समझ सकें।